होम / दुर्ग-भिलाई / डॉ. धुन्ना को ललित कला में डॉक्टरेट की उपाधि
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। डॉ. मनिंदर सिंह धुन्ना को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में ललित कला में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके पहले डॉ. धुन्ना ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से जूनियर फेलोशिप प्राप्त की है और यूजीसी नेट - जी आर एफ भी क्वालीफाई रहे है। एक प्रतिष्ठित सुपर रियलिटी चित्रकार के रूप में पहचान बना रहे डॉ. धुन्ना ने अनेक प्रसिद्ध कलाकारों के साथ कार्य किया है। वे पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय राम वी. सुतार द्वारा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं तथा रज़ा फाउंडेशन से भी जुड़े हुए हैं। उनकी कृतियाँ देश-विदेश की कई कला प्रदर्शनियों में विशेष आकर्षण का केंद्र रही हैं। डॉ. धुन्ना खैरागढ़ राज परिवार के सदस्य भी हैं और वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के ग्राफिक्स विभाग में कला शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कला प्रेमियों को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.