दुर्ग-भिलाई

महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है केंद्रीय बजट 2026-27 : सावित्री ठाकुर

84207022026140410whatsappimage2026-02-07at7.30.10pm.jpeg

-भाजपा महिला मोर्चा का महिला संवाद कार्यक्रम दुर्ग में संपन्न

Image after paragraph


दुर्ग। केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं को लेकर विशेष समायोजन किए गए हैं, ताकि विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने में महिलाओं की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उक्त विचार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार दुर्ग जिला महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय बजट को लेकर महिलाओं के बीच संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग जिला संगठन प्रभारी नंदन जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने की।
महिला शक्ति की निर्णायक भूमिका ..
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति का यह समागम संगठन में महिलाओं की मजबूत और निर्णायक भूमिका का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना तथा हाल ही में पारित नारी शक्ति वंदन विधेयक महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के सशक्त उदाहरण हैं।
केंद्रीय बजट 2026-27 : महिलाओं के लिए प्रमुख घोषणाएं ..
सावित्री ठाकुर ने बताया कि बजट 2026-27 में महिलाओं के रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
मुख्य घोषणाओ में ..
SHE Marts : स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हेतु प्रत्येक जिले में सामुदायिक रिटेल आउटलेट।
लखपति दीदी योजना का विस्तार : 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, LED, प्लंबिंग एवं ड्रोन प्रशिक्षण शामिल।
गर्ल्स हॉस्टल : हर जिले में कामकाजी एवं छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास।
AI एवं डिजिटल स्किल्स प्रशिक्षण : महिलाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने की पहल।
स्वास्थ्य एवं सुरक्षा : 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और कार्यस्थलों के पास शिशु देखभाल केंद्र।
वित्तीय सहायता : महिला उद्यमियों के लिए सुदृढ़ क्रेडिट सुविधा और स्टैंड-अप इंडिया योजना का विस्तार।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जेंडर बजट कुल बजट का 9.37 प्रतिशत (लगभग 5.01 लाख करोड़ रुपए) है तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत 3605 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
नेताओं ने बजट को बताया ऐतिहासिक ...
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नौवीं बार बजट प्रस्तुत करना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज विश्व भारत की बढ़ती GDP की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि यह बजट महिलाओं की संवेदनाओं को समझते हुए बनाया गया है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि यह बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है, जो विकसित भारत के सपनों को साकार करेगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि महिला छात्रावास, स्वास्थ्य सुविधाओं में राहत और आयुर्वेदिक कॉलेज जैसे प्रावधान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का संचालन ममता राव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने किया।
इस अवसर पर भाजपा एवं महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.