होम / दुर्ग-भिलाई / परीक्षा पर चर्चा–विद्यार्थियों के सवालों पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिये सहज और प्रेरक उत्तर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दीपक नगर, दुर्ग स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव से परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल, सहज और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिये।
कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पर चर्चा वर्चुअल संवाद की श्रृंखला के अंतर्गत किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी देशभर के विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा को लेकर व्याप्त तनाव को दूर करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग के दीपक नगर स्थित आत्मानंद स्कूल में प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा वर्चुअल कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किये। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, इसे बोझ नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेना चाहिए। सही योजना, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूल से पहुँचे विद्यार्थियों को मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, विषय चयन, पुनरावृत्ति के तरीकों और मानसिक तनाव जैसे विषयों पर संवाद किये। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, तनावमुक्त होकर परीक्षा देने, लक्ष्य पर केंद्रित रहने और स्वयं पर विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया। उनका यह संदेश विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अनूप गटागट, पार्षद मनोज सोनी, पूर्व पार्षद विनोद मून, विजय जलकारे, डीईओ अरविंद मिश्रा, प्राचार्य जे. मनोहरण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.