
नगपुरा/ दुर्ग। श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ परिसर में संचालित वर्धमान गुरूकुल नगपुरा के संगीत शिक्षक खेमलाल श्रीवास को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा दो- दो स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। बी.पी. ए. लोक संगीत में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए खेमलाल को स्व. हजारी पटेल स्मृति स्वर्णपदक एवं श्री खुमानलाल साव स्वर्णपदक विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया। यह स्वर्णपदक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका के कर कमलों से उच्चशिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, अनुज शर्मा, कुलपति डॉ. लवली शर्मा की समृद्ध उपस्थिति में प्रदान किया गया। खेमलाल श्रीवास की इस उपलब्धि पर आरोग्यम् के डा दानेश्वर टंडन,डा आदित्य उपाध्याय,डा दिव्या रात्रे,व्याख्ता खिलेश साहू, प्राचार्य गणेश देशमुख, देवकुमार निषाद वर्धमान गुरुकूल के शिक्षकों एवं विद्यार्थीयों , स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिए ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.