बालाघाट। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट प्राणेष कुमार प्राण द्वारा 03 फरवरी को जिला जेल बालाघाट का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं तथा उनके अधिकारों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विधिक सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
न्यायाधीश श्री प्राण ने जेल के विभिन्न वार्डों, रसोई, स्वच्छता, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों की सुविधाओं, स्वच्छता एवं विधिक सहायता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) रघुवीर प्रसाद पटेल, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट सतीष शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.