दुर्ग। नगर क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 16 जनवरी 2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक पुलिस बल की तैनाती कर विशेष सघन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यह पाया गया कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी कर रहे थे, जिससे आम नागरिकों में भय एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी हुई थी। ऐसे तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई तथा उनके द्वारा पहने गए लोहे के कड़े उतरवाकर जप्त किए गए। साथ ही संबंधित युवकों को भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की स्पष्ट चेतावनी भी दी गई।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगभग 450 से अधिक लोहे के कड़े जप्त किए गए, जिससे मड़ई मेला, बाजार क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।
यह कार्रवाई मड़ई मेला परिसर, प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर की गई। अभियान में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय, सतर्क एवं अनुशासित भूमिका रही, जिनके द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अड्डेबाजी, हथियारनुमा वस्तुएँ पहनकर घूमने अथवा भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध सख़्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.