राजनीति

कर्णेश्वर मेला में उमड़ा जन सैलाब, दूर दूर से आये देवी देवता

715030220261120141000803752.jpg

-ट्रस्ट ने देवी देवताओं का नारियल भेट कर किया  अभिनन्दन

Image after paragraph


नगरी। ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर में मांघ पूर्णिमा में प्रतिवर्ष होने वाला मेला महोत्सव में सोमवार को देव  मड़ई का आयोजन हुआ।जिसमें हजारों दर्शनार्थियों सहित सीमावर्ती राज्य उड़ीसा ,बस्तर व अंचल के कोने कोने से आये आंगा देव सेकड़ो देवी देवताओं अपने पूरे स्वरूप डांग डोली बाना आदि लिये मन्दिर परिसर में खम्बेश्वरी  में जोहार भेट कर परम्परागत रूप से मेला का ढाई  परिक्रमा किया। जिनका कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बेस,संरक्षक कैलास पवार, उपाध्यक्ष रवि  ठाकुर,रवि दुबे, सचिव भरत निर्मलकर, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव मोहन पुजारी, राम भरोसा साहू, शिवकुमार परिहार,गगन नाहटा,राम लाल नेताम,होरी लाल पटेल आदि पदाधिकारियो ने परम्परानुसार फूल माला पहनाकर व नारियल भेंटकर स्वागत सत्कार,सम्मान किया। परम्परानुसार प्रतिवर्ष की भांति मेला में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।दूर दूर से विभिन्न वाहनों में सवार होकर मेला स्थल पहुचे। कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में लोगो ने लंबी कतार लगाकर  दर्शन किया ।पुलिस प्रशासन सुरक्षा ब्यवस्था में मुस्तेद रहे ,स्कॉउट गाइड  के छात्र छात्राओं ने मन्दिर परिसर सहित भोजन शाला में भोजन परोसने में सहयोग प्रदान किया , स्वास्थ्य विभाग स्टाल लगाकर प्राथमिक उपचार में लगे रहे,नगर पंचायत नगरी ने टेंकर में पानी व्यवस्था कराई तथा उनके सफाई कर्मी अपनी सेवाओं में डटे रहे ।मेले में लोगो ने क्राफ्ट बाजार,मीना बाजार ,मौत का कुआ,झूला  आदि का लुत्फ उठाया वही विभिन्न दुकानों में जमकर खरीददारी की जिससे दुकानदारो ने राहत की सांस ली।रात्रि में  छतीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम  रंग झरोखा  नाइट का मंचन हुआ जिसका दर्शकों ने लुत्फ उठाया,।इस दौरान सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,पूर्व विधायक पिंकी शिव राज शाह,राम प्रसाद मरकाम,टिकेश्वर ध्रुव, नागेन्द्र शुक्ला,शिव कुमार परिहार,कमलेश मिश्रा,प्रेमलता नागवंशी, देवेंद्र साहू अश्वनी निषाद, ललित शर्मा कमल डागा ,नोहर साहू,छबि ठाकुर,योगेश साहू अमर सिंह पटेल,अंजोर निषाद,रवि भट्ट, दीपक यदु,सचिन भंसाली, महेंद्र कौशल,प्रताप सुरेशा,मिलेश साहू बबलू गुप्ता,ललित निर्मलकर,ईश्वर जांगड़े,अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू, कैलाश प्रजापति,दीपक यदु,प्रकाश सार्वा ,राकेश चौबे,हनी कश्यप,नरसिंह मरकाम,मोहन नाहटा, बंटी जैन,टेस्वर ध्रुव,किशन गजेन्द्र, मदन साहू,सन्तु साहू पंकज ध्रुव,पुरषोत्तम साहू,परमेश निषाद,फलेश साहू,डोमार मिश्रा ,मनोज गुप्ता, प्रेमजीत छाबड़ा ,राजाराम नेताम,भूपेश साहू आदि जुटे  रहे ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.