
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों एवं आयोजनों में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों से संवाद करते हुए समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकता, संस्कार और बेटियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि समाज का सशक्तिकरण तभी संभव है जब शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सहभागिता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने उपस्थितजनों से बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील किये।
रविवार को कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न समाजों द्वारा सामाजिक भवनों एवं सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई। बोरसी में आयोजित परमेश्वरी जयंती कार्यक्रम में मंत्री श्री यादव ने देवांगन समाज के भवन में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया तथा सामाजिक आयोजनों को सुविधाजनक बनाने हेतु भवन में डोम शेड निर्माण की घोषणा की, जिससे धूप और बारिश में कार्यक्रमों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। रविवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने उनके अनुयायियों के सामाजिक भवन में 15 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इसी क्रम में आज पोटियाकला में आयोजित सामाजिक महोत्सव में मंत्री श्री यादव ने निषाद समाज एवं केंवट समाज के सामाजिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा किये।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी समाजों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में बीते दो वर्षों में विभिन्न समाजों द्वारा रखी गई अधिकांश मांगों के लिए राशि स्वीकृत की जा चुकी है। कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी समाजों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.