होम / दुर्ग-भिलाई / डॉ. शशि को ललित कला के क्षेत्र में शोध के लिए डॉक्टरेट
दुर्ग-भिलाई
भिलाई। चित्रकार एवं शिक्षिका डॉ. शशि प्रिया को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में चित्रकला (ललित कला) में डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। यह समारोह राज्यपाल रमेन डेका, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा और कुलपति डॉ. लवली शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि एएएफटी रायपुर के दृश्य कला विभाग की संकाय सदस्य डॉ. शशि प्रिया ललित कला के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे एक समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से आती हैं। उनके पिता रिखी क्षत्रिय एक प्रसिद्ध लोक कला संग्राहक हैं, जिन्हें पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों के इतिहास और उपयोग का गहन ज्ञान है। डॉक्टरेट हासिल होने पर डॉ. शशि ने अपने शोध निर्देशक डॉ. विकास चंद्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने माता- अन्नपूर्णा क्षत्रिय, पिता रिखी क्षत्रिय और पति अभिषेक उपाध्याय सहित सह कलाकारों एवं शुभचिंतकों के सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट की है। डॉ. शशि प्रिया भविष्य में भी कला, शोध और शिक्षा के माध्यम से समाज की सेवा हेतु निरंतर समर्पित रहने का संकल्प दोहराया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.