ब्रेकिंग

नवीन दायित्व मिलने पर आयुष शर्मा ने विधायक ईश्वर साहू से की शिष्टाचार भेंट

207010220261321191000794125.jpg

 

Image after paragraph

साजा/ बेमेतरा। बेमेतरा जिले की नई संगठनात्मक टीम में नवीन दायित्व प्राप्त करने के पश्चात जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा आयुष शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू से उनके शासकीय आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपने समर्थकों एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित आयुष शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना युवा मोर्चा की प्राथमिकता होगी।
आयुष शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का आम जनता को किस प्रकार अधिक से अधिक लाभ मिले, इस दिशा में युवा मोर्चा सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और संगठन को मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान उनके साथ साजा जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयुष शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति के लिए प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री से भेंट ..
नवीन दायित्व मिलने के उपरांत आयुष शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने सभी युवा साथियों को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित भी किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.