होम / दुर्ग-भिलाई / महापौर अलका बाघमार को जन्मदिन पर मिला लोगों का अपार स्नेह
दुर्ग-भिलाई
मंत्री गजेंद्र यादव समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दूरभाष पर दी बधाई, आवास पर बधाई देने वाले लोगों का लगा रहा तांता

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार को जन्मदिन पर शनिवार को लोगों का अपार स्नेह मिला। फलस्वरूप सुबह से ही उनके सिविललाईन गौरव पथ स्थित आवास एफ 4 पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। बधाईयों का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
अपने चहेते नेता और महापौर अलका बाघमार के जन्मदिन को यादगार बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने अपने-अपने अंदाज में महापौर का स्वागत कर जन्मदिन की खुशियां मनाई। किसी ने महापौर से केक कटवाया,तो किसी ने मिठाईयां बांटी। जन्मदिन के खुशियों के बीच कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहे। जिससे महापौर आवास में दिनभर जन्मदिन की खुशियां गुलजार रही। लोग पहुंचते रहे और महापौर को गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायू की कामना की गई ।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, डिप्टी सीएम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महापौर को दूरभाष पर जन्मदिन की बधाई दी ।

वहीं ग्रामीण विधायक ललित चंद्रकार,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मनीष साहू, काशीराम कोसरे,ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिव नायक,नीलेश अग्रवाल,लीना दिनेश देवांगन, लीलाधर पाल,शशि साहू, हर्षिका सँभव जैन, पूर्व पार्षद अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक राठी, दिनेश देवांगन, तेखन सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, पार्षद सरिता चंद्राकर, साजन जोसेफ,कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, सविता साहू, रजनीश श्रीवास्तव, गायत्री वर्मा, कैट दुर्ग जिला महिला अध्यक्ष सुश्री पायल जैन, नीति बल्लेवार, पोषण साहू, रजा खोखर, समाजसेवी संजय बोहरा, सुनीता बोहरा,पूर्व पार्षद कांता साहू, रोमनाथ साहू, सीताराम ठाकुर सहित भाजपा,कांग्रेस के पार्षदगणों के अलावा नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारीगण,भाजपा मण्डल अध्यक्षो और भाजपा के अन्य स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने महापौर के एफ 4 आवास कार्यालय सिविल लाइन पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा और कांग्रेस के अन्य नेता भी महापौर को बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे।
महापौर अलका बाघमार के जन्मदिन को लेकर विभिन्न समाजिक,धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के लोगों में भी खासा उत्साह रहा। फलस्वरुप संगठन के लोग बाजे-गाजे के साथ टोलियों में महापौर आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। जन्मदिन पर लोगों से मिले स्नेह से गदगद महापौर अलका बाघमार द्वारा भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शहर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.