ब्रेकिंग

सेवानिवृत्त होने पर भृत्य भोला सिंह यादव को दी गई भावभीनी विदाई

33031012026120248whatsappimage2026-01-31at5.25.57pm.jpeg

दुर्ग। जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ देने वाले भृत्य भोला सिंह यादव आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनसंपर्क परिवार द्वारा एक आत्मीय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री यादव वर्ष 1992 से मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम शासकीय सेवा में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2002 में छ.ग. में राज्य परिवहन बंद किये जाने के बाद वे जनसंपर्क विभाग में सेवाएं दे रहे थे। इसी कड़ी में जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 31 जनवरी को सेवा निवृत्त हुए। विदाई समारोह में श्री यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ सम्मिलित हुए। इस भावपूर्ण अवसर पर संयुक्त संचालक एम.एस. सोरी एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने उनके सेवाकाल के संस्मरण साझा किए। उनके समर्पित कार्यकाल की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.