होम / बड़ी ख़बरें / दुर्ग जैन समाज : भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की सामान्य सभा संपन्न, योगेश बरडिया बने अध्यक्ष
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। दुर्ग जैन समाज के विभिन्न घटक दलों की सहभागिता के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, दुर्ग की सामान्य सभा विगत दिनों ऋषभदेव परिसर में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। सभा में सर्वसम्मति से योगेश बरडिया को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, दुर्ग का अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल आगामी दो वर्षों का रहेगा।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के पश्चात योगेश बरडिया ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न घटक दलों से पदाधिकारियों को मनोनीत किया। नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में मनीष बड़जात्या, प्रभात सांखला, प्रवीण बोथरा एवं आकाश पारख को नियुक्त किया गया है।
वहीं महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विजय कोठारी को सौंपी गई है। सहमंत्री के पद पर अक्षय जैन, राहुल बरमेचा, संभव श्रीश्रीमाल एवं नीतेश पारख को शामिल किया गया है।
कोषाध्यक्ष का दायित्व संदीप निमाणी को सौंपा गया है, जबकि प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी नवीन संचेती को दी गई है।
समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रात्रि 8:45 बजे ऋषभ नगर स्थित जैन मंदिर उपाश्रय में आयोजित की जाएगी। बैठक में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त करने, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, साधु-साध्वी सानिध्य, फंड व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक के पश्चात जैन समाज के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारियों एवं समाज की विभिन्न सभा-समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर महोत्सव के कार्यक्रमों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा। जैन समाज में इस नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.