-विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन, बोले—जनता की प्राथमिकता वाले कार्यों को पहले किया जाएगा पूरा

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा और वार्ड क्रमांक 30 इस्पात नगर स्थित साईं मंदिर परिसर में कुल 1.01 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक ने दोनों स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
वार्ड क्रमांक 30 इस्पात नगर के साईं मंदिर परिसर में 39.32 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, कवर ड्रेन एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 29 लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा में 62.14 लाख रुपये की लागत से डोम शेड, सड़क चौड़ीकरण, आरसीसी नाली, सीसी रोड, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सामुदायिक भवन एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य होंगे।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सड़क, नाली, सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि “रिसाली नगर निगम के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और प्राथमिकता वाले कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पहले पूरा किया जाएगा। वार्ड 29 और 30 में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने कहा कि लक्ष्य रिसाली के प्रत्येक वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श वार्ड बनाना है।
कार्यक्रम में रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू व गुड्डू झा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम साहू, प्रदेश कन्या सह संयोजिका संस्कृति वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास सहित पार्षदगण एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्षद विलास बोरकर, धर्मेन्द्र भगत, सीमा साहू, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, रमा साहू, सविता धवज, शीला नारखेड़े, गजेंद्री कोठारी और ममता सिन्हा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.