दुर्ग/भिलाई। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के 77 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बालकदास डहरे पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई एवं विनोद नायर एनआईएस कोच पीटीआई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी को जिला स्वरोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निःशुल्क अग्निवीर शारिरीक दक्षता प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखनलाल साहू जी ने अपने हाथों से सम्मानित किया। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, विधायक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त।) डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक अहिवारा विधानसभा क्षेत्र।) , रिकेश सेन जी(विधायक वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र), श्रीमती अल्का बाघमार (महापौर नगर पालिका निगम दुर्ग) सांवलाराम डाहरे (पूर्व विधायक अहिवारा) एवं इसके अलावा आईएएस, आईपीएस रैंक के सत्यनारायण राठौर (संभागायुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग) अभिजीत सिंह (कलेक्टर दुर्ग), अभिषेक सांडिल्य(आईजीपी रेंक), विजय अग्रवाल (एसपी दुर्ग ) के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोच विनोद नायर एवं बालकदास डहरे विगत वर्ष 2024-25 में जिला प्रशासन जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा निःशुल्क अग्निवीर शारिरीक दक्षता प्रशिक्षण शिविर 3 महिने के लिए लगाया गया था जिसमें दोनों पीटीआई ने प्रशिक्षण देते हुए कुल- 19 अग्निवीर,01 इंडियन नेवी,1 भारतीय वायुसेना,10 छ.ग.पुलिस एवं 02 एएसआई कुल -33 नियमित प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी चयनित हुए थे। उत्कृष्ठ कार्यकुशलता के आधार पर जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। पीटीआई बालकदास डहरे एवं विनोद नायर ने इन सभी अभ्यर्थियों की सफलता का श्रेय गजेन्द्र यादव( शिक्षा मंत्री ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी कार्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ) तत्कालीन कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी आर.के.कुर्रे (तत्कालीन उपसंचालक जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग) एवं वर्तमान कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह, वी.के.केडिया (उपसंचालक जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग) एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा को दिया जिसमें गजेन्द्र यादव ने विशेष रूची लेते हुए अंतिम 1महिने में आवासीय प्रशिक्षण लगाकर सभी अभ्यर्थियों को पौष्टिक भोजन एवं आहार की व्यवस्था करके अनोखी मिशाल पेश किया।

पीटीआई बालकदास डहरे पीटीआई सेजस फरीदनगर ने बताया कि इसके पहले 26 जनवरी को 3 बार इसी मंच में और भी सम्मान किया जा चुका है, जिसमें 11 जून वर्ष 2014 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री में पहली पोस्टिंग हुआ, केवल 6 माह की मेहनत में ही अपने स्कूल से 13 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खिलाड़ी एवं 20 विद्यार्थियों को लोकनृत्य प्रतियोगिता क़ोरिया में भाग लेकर एक अनोखी मिसाल पेस करने के कारण ही जिला प्रशासन दुर्ग 26 जनवरी 2015 को महज 6 माह के कार्यकाल के द्वारा उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान प्राप्त कर चुके हैंजो कि पीटीआई जगत के लिए यह पहला सम्मान था। साथ ही साथ वर्ष 2015 में ही कोच विनोद नायर को भी एक साथ उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान मिला। बालकदास ने बताया कि वर्ष 2007-08 में 26 जनवरी के दिन ही इसी मंच में पंथी नृत्य राष्ट्रीय बालरंग उत्सव 2006 राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर भी सम्मानित किया जा चुका है,उस समय बालकदास विद्यार्थी जीवन में थे। बालकदास डहरे जी अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया कि वर्ष 2010 में जिला प्रशासन ने.यु.केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा जिला युवा अवार्ड (नगद 5000, शब्दों में -पांच हजार रुपए मात्र) से भी सम्मानित किया जा चुका है एवं इस वर्ष रायपुर सांसद खेल महोत्सव में विनोद नायर एवं बालकदास डहरे को एथलेटिक्स में उत्कृष्ठ कोच के रूप में भी सम्मानित किया गया। बालकदास डहरे वर्तमान में पीटीआई सेजस फरीदनगर भिलाई में कार्यरत है एवं अपने खेलगांव खम्हरिया एवं आसपास के खिलाड़ी बच्चों को विगत 16-17 वर्षों से एथलेटिक्स एवं अन्य खेलों का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण देते हैं परिणामस्वरूप आज पर्यंन्त तक लगभग 100 खिलाड़ी विभिन्न प्रकार के खेलों में एथलेटिक्स के अलावा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर एवं पदक लाकर जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर चुके हैं तथा अभी तक इनके होम ग्राउंड खम्हरिया एवं आसपास के 40-45 खिलाड़ी इंडियन आर्मी, छ.ग.पुलिस, अग्निवीर, शासकीय पीटीआई, एएसआई,डाक विभाग में बाबू सहित उच्च शिक्षा विभाग में सहायक क्रीड़ा अधिकारी (संविदा) के पद पर कार्यरत होकर अपने तथा अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।

उसी प्रकार से एनआईएस कोच एवं पीटीआई विनोद नायर सर जी अभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी में पदस्थ है ,स्कूली ड्यूटी के अलावा भी विगत 25 वर्षों से मड़ोदा एथलेटिक्स क्लब का गठन कर अभी तक एथलेटिक्स में 150 से भी ज्यादा खिलाड़ी राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने एवं पदक लाकर जिले एवं राज्य का नाम भी रौशन कर चुके हैं तथा अभी तक 150 से भी ज्यादा खिलाड़ी विभिन्न प्रकार की भर्तीयों में शामिल होकर इंडियन आर्मी,नेवी ,छ.ग.पुलिस, एएसआई, बीएसएफ सहित विभिन्न प्रकार की नौकरी ज्वाइन कर सफल हो चुके हैं। कोच विनोद नायर एवं बालकदास डहरे का कहना है कि प्रायः प्रायः सभी खिलाड़ी गरीब वर्ग से आते हैं हमारा पहला उद्देश्य बच्चों को रोजगार दिलाना है जिससे कि वह स्वयं तथा अपने परिवार को स्टैण्ड कर सके। 10 वीं 12 वीं उत्तीर्ण युवा अगर डेली 4-5 किलोमीटर दौड़ता है तो 15 प्रकार की विभिन्न प्रकार की भर्तीयों की तैयारी कर सफल हो सकता है तथा अपने ग्राउंड के खिलाड़ियों को अपने जैसे प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से 10-12 राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बीपीएड एमपीएड एवं सार्ट एनआईएस की ट्रेनिंग भी करवा चुके हैं जो कि कहीं बाहर जाने या ग्राउंड में नहीं जाने पर ये टेनी प्रशिक्षक नि:शुल्क अभ्यास कराने में मदद भी करते हैं। विनोद नायर सर एवं बालकदास डहरे पीटीआई सेजस फरीदनगर ने जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा दिए गए सम्मान के लिए अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह एवं वी.के.केडिया सर (उपसंचालक जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग) एवं अरविन्द मिश्रा (जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग।) का सम्मान के लिए चयनित करने पर आभार व्यक्त किया तथा विगत वर्ष की भांती इस वर्ष भी ढ़ाई महिने का नि:शुल्क अग्निवीर शारिरीक दक्षता प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था जिसमें काफी सारे अभ्यर्थी भी फिजिकल एवं मेडिकल उत्तीर्ण हो चुके हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.