ब्रेकिंग

गणतंत्र दिवस 2026 पर जिले के 123 अमृत सरोवरों में होंगे विशेष आयोजन

852250120261049451000757562.jpg

-जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा का संदेश देगा ‘मिशन 123 अमृत सरोवर’
दुर्ग।
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्थित 123 अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष एवं जनभागीदारीपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल सुरक्षा एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाए।
जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन 123 अमृत सरोवर के द्वितीय चरण का उद्देश्य केवल तालाबों का निर्माण ही नहीं, बल्कि उन्हें जीवंत सामुदायिक मंच के रूप में विकसित करना है। इस राष्ट्रीय पर्व पर जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों, खिलाड़ियों, युवा नेताओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशानुसार जिले के सभी 123 अमृत सरोवर स्थलों पर ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानी या उनके परिजनों, स्वतंत्रता के पश्चात शहीद हुए व्यक्तियों के परिजनों अथवा स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेताओं द्वारा किया जाना प्राथमिकता में रहेगा। इनकी अनुपस्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण कर उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों की सहभागिता से विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

Image after paragraph


प्रस्तावित गतिविधियाँ इस प्रकार हैं—
ध्वजारोहण एवं अमृत सरोवर के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने हेतु प्रभात फेरी
अमृत सरोवर स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण
जहां संभव हो, वहां ड्रोन, लाइट एवं साउंड शो का आयोजन
स्थानीय नागरिकों एवं श्रमिकों के लिए जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर निबंध एवं कविता प्रतियोगिता
पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक
विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान तथा चित्रकला एवं पर्यावरण-कला प्रतियोगिता
पद्म पुरस्कार विजेताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरक कथाओं का वाचन
जिले की सभी ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूहों एवं स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से व्यापक सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
निर्देशानुसार, आयोजित सभी गतिविधियों की तस्वीरें एवं प्रतिभागियों की संख्या को मिशन अमृत सरोवर के पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.