होम / दुर्ग-भिलाई / नंदिनी नगर में जुआ फड़ पर दुर्ग पुलिस की बड़ी रेड
दुर्ग-भिलाई
-21 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.91 लाख नगद सहित ₹9.66 लाख का मशरूका जब्त
दुर्ग। जुआ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 24 जनवरी 2026 को थाना नंदिनी नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रवेलीडीह में जुआ फड़ पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के मकान में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर रेड की गई।
रेड के दौरान मौके से 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते हुए 21 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से ₹1,91,000/- नगद, 01 आल्टो कार (कीमत ₹50,000), 07 मोटरसाइकिल (कीमत ₹3,50,000) तथा 25 मोबाइल फोन (कीमत ₹3,75,000) सहित कुल ₹9,66,000/- मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीगण:
1. सुखेश नयां – खुर्सीपार
2. कमलेश्वर सिंह – सूरडंग
3. धनराज चंदिवार – दुर्ग
4. प्रशांत वर्मा – स्मृति नगर
5. नयन साहू – कोहका
6. संतोष सेन – नगपुरा
7. जसवंत गोस्वामी – नगपुरा
8. धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा – नगपुरा
9. संतोष शुक्ता – सूरडूंग
10. मोहित वर्मा – वैशाली नगर
11. चेतन शर्मा – खपरी
12. प्रवीण सिंह – रामपुर
13. दुखीराम वैष्णव – जामुल
14. ध्रुव कुमार सोनी – कोहका
15. दिनेश सोनी – दुर्ग
16. मोहित जयसवाल – जामुल
17. विक्की साहू – स्मृति नगर
18. प्रकाशदास गोस्वामी – नगपुरा
19. प्रहलाद निर्मलकर – जामुल
20. हिमांशु निषाद – कोहका
21. सोहन देवांगन – बोडेगांव
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.