दुर्ग-भिलाई

भाजपा की विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन संपन्न

59724012026125907whatsappimage2026-01-24at6.23.56pm.jpeg

-वीबी जी-राम-जी गांवों के सर्वांगीण एवं चौमुखी विकास की महत्वपूर्ण योजना : गजेंद्र यादव
-ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित रोजगार सर्वोच्च प्राथमिकता : यशवंत जैन
-अच्छी योजनाएं राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी होती हैं : सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन तथा सह-वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन, केंद्रीय नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक गिरेश साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 गांवों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह योजना मनरेगा का उन्नत और अधिक प्रभावी स्वरूप है, जिसमें अब 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है तथा 7 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान का प्रावधान किया गया है। साथ ही कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए बुआई और कटाई के समय कार्य रोकने की व्यवस्था की गई है। योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन पर विशेष फोकस रहेगा।

Image after paragraph

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना प्रधानमंत्री मोदी की विकसित भारत-2047 की संकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आर्थिक मजबूती के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नई योजना में पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना भारत को नई पहचान दिलाने वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस योजना के लाभों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छी योजनाएं राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी होती हैं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी प्रहार करती हैं। विकसित गांवों से ही विकसित भारत की शुरुआत होगी।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक गिरेश साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन लालेश्वर साहू द्वारा किया गया। कार्यशाला एवं सम्मेलन में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.