दुर्ग। श्री दिगंबर जैन पंचायत बड़ा मंदिर जी में आज जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवानों की चौबीसी बेदी के स्थापना दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी से लेकर अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी तक विराजमान 24 तीर्थंकर भगवानों की इस चौबीसी बेदी की प्रतिष्ठा 21 जनवरी 1991 को आचार्य श्री देव नंदी जी महाराज के पावन सानिध्य में विधि-विधान एवं सूर्य मंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न हुई थी। आज इस प्रतिष्ठा को 35 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया गया।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मूर्ति प्रदाता सौभाग्यशाली 24 जैन परिवारों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

समाज के संजय बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभ अवसर पर सभी सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा श्री जिनेंद्र भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक अभिषेक संपन्न कराया गया। इसके पश्चात पूजन, पाठ एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से ज्ञानचंद पाटनी, महावीर गंगवाल, महेंद्र पाटनी, मनोज बागलीवाल, संजय बोहरा, टीकम बागलीवाल, संगीत बागलीवाल, जय बढ़जातिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से मीना बोहरा, सुनीता बोहरा, अनीता बागलीवाल, रंजू बढ़जातिया सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।
संजय बोहरा ने बताया कि एक ही समय में 24 तीर्थंकर भगवानों का अभिषेक एवं शांति धारा करने का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त होना अत्यंत पुण्यकारी अवसर है। इस दौरान उपस्थित स्वजाति धर्मप्रेमी बंधुओं ने जयघोष के साथ तीर्थंकर भगवानों के दर्शन कर सुख, शांति एवं मंगल कामना की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.