ब्रेकिंग

सुंदरी एकता उत्सव के रूप में मनाया गया हजरत काबुली शाह का सालाना उर्स पाक, संदल-चादर झांकियों को मिले स्मृति पुरस्कार

11219012026120903whatsappimage2026-01-19at5.36.52pm.jpeg

दुर्ग। हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्ला अलेह, पुराना बस स्टैंड दुर्ग के प्रांगण में सालाना उर्स पाक कमेटी एवं निर्णायक मंडल के तत्वावधान में वर्ष 2025 में सुंदरी (सिंदूरी) एकता उत्सव के रूप में सालाना उर्स पाक का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान शहर की विभिन्न कमेटियों द्वारा संदल-चादर झांकियां निकाली गईं, जो शहर का गश्त करते हुए आस्ताना-ए-आलिया पहुँचीं और निर्णायक मंडल में अपनी प्रविष्टि दर्ज कराई।
निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार चयनित कमेटियों को स्मृति स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल (दुर्ग लोकसभा) रहे, जबकि अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष  सुरेंद्र कौशिक ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक राठी (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा), साजन जोसफ (महामंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रदेश भाजपा), अमजद अली (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अल्पसंख्यक मोर्चा) एवं आसिफ अली (कार्यालय मंत्री, जिला भाजपा) उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण प्रकाश देशलहरा, अध्यक्ष सालाना उर्स पाक कमेटी ने दिया। अतिथियों का स्वागत शाल एवं “काबुली रत्न” प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि उर्स पाक जैसे आयोजन आपसी भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हैं, जो दुर्ग शहर की शालीन परंपरा है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाली कमेटियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी समर्पित भावना और कौमी एकता का प्रतीक है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारत साधु-संतों का देश है, जहाँ विभिन्न धर्मों के लोग अपनी-अपनी आस्था के साथ मिलकर आयोजनों को संपन्न करते हैं, जो हमारी एकता की पहचान है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में उर्स पाक को सिंदूरी एकता उत्सव के रूप में मनाने पर कमेटी को बधाई दी।

Image after paragraph


स्मृति पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा विभिन्न पुण्य स्मृतियों में किया गया-
स्व. फूलचंद जी देशलहरा ( प्रकाश देशलहरा), स्व. सरे कुंवर जी देशलहरा ( पीयूष देशलहरा), स्व. शब्बीर अली (सैयद आसिफ अली), स्व. जोगिंदर सिंह चावला ( प्रिंस चावला), स्व. मिर्ज़ा इस्माइल (डॉ. मिर्ज़ा अशफाक बेग), स्व. विश्वनाथ शर्मा (अजय शर्मा), स्व. मूलचंद नेमा ( देव शंकर नेमा), स्व. शेख निजाम दुर्गवी (हाजी ताहिर कुरैशी), स्व. लाल खान ( इस्माइल इसराइल खान), स्व. प्रताप गोकुलानी ( रंजीत गोकलानी), स्व. रोहिणी गुप्ता (आर.एन. बिल्डर), स्व. बांकेलाल जी नारायणी (जगदीश-राजकुमार नारायणी), स्व. गंभीर सिंह चौधरी पूर्व विधायक म.प्र. (चौधरी विक्रम सिंह) तथा स्व. निर्मल सिंह बल पूर्व अध्यक्ष सालाना उर्स पाक कमेटी ( कीरत सिंह बल) की स्मृति में।
पुरस्कार प्राप्त कमेटियां-
आर.एस.के. ग्रुप पोलसायपारा, के.बी. ब्रदर्स केलाबाड़ी, युवा संदल बेरपारा शाहाबाज़ घोड़ी साज, या ताज यंग ग्रुप हरनाबांधा, जश्ने काबुली सरकार फरीदनगर, फरिश्ता किंग फरिश्ता परिसर, ख्वाजा के दीवाने गंजपारा, एस.एन. किंग शंकर नगर, एस.बी. बाय शनिचरी बाजार।
विशेष सहयोग हेतु नसीम फारूकी एवं कुमारी यासमीन रहमानी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रऊफ कुरैशी, हाजी इजराइल बेग शाद एवं अजीम बेग शाद ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन  अमजद अली ने किया।
इस अवसर पर रज़ा खोखर, रज्जब अली, हैदर अली, आलोक नारंग, लक्ष्मण सिन्हा, अहमद खान मुन्ना, शेख अतीक, शेख असलम, धनशेर खान, हुसैन काका, यूनुस शेख, मोनू पाल, साबिर पुवार, अबरार पुवार, हाजी साजिद सिंगर, मोहम्मद रज़ा, मोहम्मद परवेज बल्लू, आसिफ मिर्जा, कुमारी शबाना रानी सहित सालाना उर्स पाक कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.