दुर्ग। प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी 2026 का भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ के बालोद जिले अंतर्गत ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन में दुर्ग जिले की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष एवं राज्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट अरविन्द मिश्रा के नेतृत्व में दुर्ग जिले से बड़ी संख्या में रोवर–रेंजर और स्काउट–गाइड ने भाग लिया। नोडल अधिकारी प्रदीप महिलांगे (सहायक जिला आयुक्त स्काउट), सहायक नोडल अधिकारी श्रवण सिन्हा एवं लिंक अधिकारी तनवीर अकील के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले से कुल 206 प्रतिभागियों ने सहभागिता दी, जिसमें 84 रोवर, 85 रेंजर, 22 स्काउटर एवं 15 गाइडर शामिल थे।
जम्बूरी के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ राज्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 ‘ए’ ग्रेड एवं 6 ‘बी’ ग्रेड प्राप्त किए, जो राज्य के लिए गौरव का विषय रहा।
.jpeg)
जिला टीम में डीटीसी स्काउट नीरज साहू (जम्बूरी प्रभारी, रोवर विंग), डीओसी गाइड श्रीमती अमीता हरमुख (जम्बूरी प्रभारी, रेंजर विंग), देवेंद्र कुमार देवांगन (पंजीयन प्रभारी) सहित श्रीमती हेमा चंद्रवंशी, मोहन लाल साहू, ईश्वरी प्रसाद साहू, दुर्गेश शुक्ला, भुनेश्वर जंघेल, ए. अमृतराव, अनिल साहू, कैलाश नागवंशी, प्रमोद कुर्रे, अरुण पटेल, लखेश्वर साहू, वरुण निषाद, हरिश्चंद्र देश प्यारे, श्रीमती प्रेमलता योगी एवं श्रीमती निकिता ने गतिविधि प्रभारी के रूप में सराहनीय सेवाएं दीं।
राष्ट्रीय स्तर के इस सफल आयोजन में दुर्ग जिले की प्रभावशाली सहभागिता पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने सभी रोवर–रेंजर्स, सीनियर स्काउट–गाइड एवं जिला टीम के सभी यूनिट लीडर, स्काउटर एवं गाइडर को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.