दुर्ग। मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग द्वारा पारंपरिक फिजिकल माध्यम के अतिरिक्त ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी मध्यस्थता कार्यवाही संचालित की जा रही है, जिसके सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई ऑनलाइन वी०सी० के माध्यम से की जा रही है, जिनमें पक्षकारों की भौगोलिक दूरी, समय की अनुपलब्धता अथवा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयाँ उपस्थित हैं। इस तकनीकी सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक पक्षकारों की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है तथा प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो पा रहा है।
इसके अतिरिक्त, मध्यस्थता की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अधिकाधिक प्रकरणों में मध्यस्थता कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग में अवकाश के दिनों में भी मध्यस्थता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन विशेष प्रयासों के फलस्वरूप लंबित विवादों के समाधान की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग द्वारा अपनाई गई यह पहल मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान की मूल भावना "सुलभ, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण न्याय" को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल न्यायिक व्यवस्था पर भार कम हो रहा है, बल्कि पक्षकारों को समय, श्रम एवं व्यय की भी बचत हो रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.