ब्रेकिंग

वारिश एवं लादावा हालत में पड़े वाहनों के निराकरण की दिशा में दुर्ग पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई

93113012026120454whatsappimage2026-01-13at5.33.22pm.jpeg

दुर्ग। जिले के विभिन्न थानों में वर्षों से लावारिश एवं लादावा हालत में पड़े वाहनों के निराकरण की दिशा में दुर्ग पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इन वाहनों की नियमानुसार नीलामी कर लगभग 77 लाख रुपये की राशि शासकीय कोष में जमा कराई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस दुर्ग द्वारा यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत सूक्ष्मता एवं नियमानुसार पूरी की गई। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 2069 लावारिश/लादावा वाहन चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 1820 वाहनों की नीलामी 28 पुलिस एक्ट के तहत की जा चुकी है।
-नीलामी की पूरी प्रक्रिया
पुलिस द्वारा सबसे पहले थानों में पड़े लावारिश एवं लादावा वाहनों की विस्तृत इन्वेंट्री तैयार की गई। इसके पश्चात क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, दुर्ग से वाहनों की जानकारी प्राप्त कर रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर व चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिकों को संबंधित थानों से नोटिस जारी किए गए।
जिन वाहन मालिकों द्वारा मूल दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, उन्हें उनके वाहन सुपुर्द कर दिए गए। शेष वाहनों को 28 पुलिस एक्ट के तहत जप्त कर अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में इश्तगासा प्रस्तुत कर इश्तहार जारी कराया गया एवं दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई। वैध दावा प्रस्तुत करने वाले वाहन मालिकों को उनके वाहन लौटाए गए।
-एमएसटीसी वेबसाइट से हुई नीलामी
दावा-आपत्ति के बाद शेष वाहनों को लावारिश घोषित कर आफसेट मूल्य निर्धारण हेतु समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा तय किए गए आफसेट मूल्य के आधार पर वाहनों को एमएसटीसी वेबसाइट पर नीलामी के लिए पंजीकृत किया गया।
जिले के सभी थानों में पड़े लावारिश व लादावा वाहनों को थाना जामुल स्थित यार्ड में एकत्रित कर नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। नीलामी के माध्यम से 1820 दोपहिया व चारपहिया वाहनों से कुल 76,88,648 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसे शासकीय कोष में जमा किया गया है।
-सुपुर्दनामा और शेष कार्रवाई
नीलाम किए गए वाहनों में से अब तक 581 वाहन सुपुर्दनामा पर दिए जा चुके हैं। शेष बचे वाहनों के लिए आफसेट मूल्य तय करने के बाद नीलामी की आगे की प्रक्रिया जारी है।
दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल थानों में वर्षों से जमे वाहनों का निराकरण हुआ है, बल्कि शासकीय राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.