ब्रेकिंग

अचानक दुर्ग कोर्ट पहुंची सुरक्षा बलों की टीम, वकीलों व पक्षकारों में मचा हड़कंप

75608012026135910whatsappimage2026-01-08at7.22.56pm.jpeg

-राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद दुर्ग कोर्ट की बढ़ाई गई सुरक्षा
दुर्ग ।
दुर्ग जिला न्यायालय में गुरुवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक कोर्ट पहुंची सीआईएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कोर्ट परिसर की सघन जांच पड़ताल शुरु कर दी गई, वहीं कोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बल तैनात कर अंदर आने व बाहर जाने वाले अधिवक्ताओं, पक्षकारों के अलावा अन्य लोगों की जांच की गई।  कोर्ट परिसर में सुरक्षा बलों की इस कार्यवाही से शंका आशंकाओं के चलते कोर्ट परिसर में मौजूद लोग सख्ते में आ गए। दरअसल राजनांदगांव जिला न्यायालय को गुरुवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला था। जिसके बाद प्रदेशभर के कोर्ट परिसरों में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया था। सुरक्षा के लिहाज से दुर्ग जिला न्यायालय में भी सुरक्षा बलों ने जांच-पड़ताल की। जिससे न्यायालय प्रशासन भी हरकत में आ गया था। सुरक्षाबलों के अलावा कोर्ट मैनेजर ने भी एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की निगरानी की।

Image after paragraph

सुरक्षा बलों की जांच-पड़ताल की इस कार्यवाही से अधिवक्ताओं, पक्षकारों के अलावा कोर्ट आए लोगों को जरुर परेशानियों का सामना करना पड़ा,लेकिन उन्हें जब संभावित खतरे का पता चला तो उन्होने ने भी सुरक्षा बलों की कार्यवाही में सहयोग दिया। समाचार के लिखे जाने तक सुरक्षा बलों की यह कार्यवाही दुर्ग जिला न्यायालय में जारी रही। कार्यवाही पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी पैनी नजर बनाए रखे। बता दें कि राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर में बम रखे होने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला था। यह धमकी एक अज्ञात मेल के माध्यम से जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजी गई थी। इस मेल में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने राजनांदगांव जिला न्यायालय परिसर को खाली कराकर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.