ब्रेकिंग

सड़क सुरक्षा माह 2026 : दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में यातायात प्रशिक्षण

25808012026125510whatsappimage2026-01-08at6.11.32pm.jpeg

-20 स्कूलों के 10 हजार विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
दुर्ग।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिले में “सड़क सुरक्षा माह 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत वाहन चालकों, आम नागरिकों तथा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में विगत 08 दिनों के भीतर जिले के 20 विद्यालयों में यातायात नियमों से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

Image after paragraph

-यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा उपायों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित पैदल यात्रा, साइकिल एवं दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानियाँ तथा ट्रैफिक संकेतों के बारे में विस्तार से समझाया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र से ही यातायात नियमों का पालन करने की आदत भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होगी।विद्यार्थियों को अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
-स्कूल प्रबंधन को दिए गए निर्देश
यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई भी नाबालिक छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट के वाहन लेकर विद्यालय न आए। ऐसे मामलों में संबंधित छात्रों की सूची तैयार कर उनके परिजनों को विद्यालय बुलाकर आवश्यक समझाइश देने के निर्देश भी दिए गए।
दुर्ग यातायात पुलिस का उद्देश्य सड़क सुरक्षा माह के दौरान अधिक से अधिक नागरिकों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को जागरूक कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। यह अभियान आगामी दिनों में जिले के सभी विद्यालयों तक निरंतर पहुंचाया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.