दुर्ग । जैन समाज दुर्ग के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता तरुण बाफना को छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग का पशु कल्याण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उक्त मनोनयन छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल की अनुशंसा पर किया गया है। उनका यह कार्यकाल 2 वर्षों के लिए होगा। पिछले तीन कार्यकाल से इस पद की महिती जिम्मेदारी निभा रहे हैं। तरुण बाफना पिछले कई वर्षों से सामाजिक संगठनों से जुड़कर अपनी सेवा दे चुके हैं जिसमें रोटरेक्ट क्लब दुर्ग ,प्रखर प्रगति छात्र मंच में उनकी उल्लेखनीय सेवा रही । बाफना ने बताया आने वाले दिनों में सर्व सुविधा युक्त गोशाला का निर्माण वृद्ध आश्रम खोलने की दिशा में कार्य करने की योजना शहर के वरिष्ठ जैन समाज के सदस्यों से चर्चा के इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

गौ सेवा आयोग के पंजीयन के हस्ताक्षर युक्त नियुक्ति पत्र में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 7, 13, 16, 17 के अन्तर्गत आपको पशु रक्षा हेतु 2 वर्ष कार्य करना का मौका दिया गया है।
पशुवध के प्रयोजन से परिवहन किया जा रहे पशुओं के वाहनों को खोजने पशुओं को जप्त करना पशुओं को अभिरक्षा देना और अभियोजन की कार्यवाही करवाना शामिल किया गया है। साथ ही पशुपालकों में जागरूकता लाने विभिन्न शहरों एवं गांवों में समय-समय पर संगोष्ठी का आयोजन करना एवं अनुपयोगी पशुओं का विक्रय ना करने,पशुओं से प्राप्त गोबर का बायोगैस एवं वर्मीकंपोस्ट तैयार कर लाभ प्राप्त करने हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य योजना तैयार करने का राज्य गौ सेवा आयोग ने निर्देशित किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.