ब्रेकिंग

महिला व्यापारी सिर्फ सहयोगी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता -सुश्री पायल जैन

77502012026130129whatsappimage2026-01-02at6.28.32pm.jpeg

दुर्ग। कन्फेडरेश ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वोमेन्स विंग की दुर्ग जिला अध्यक्ष एवं समाजसेविका सुश्री पायल जैन ने प्रदशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है। उन्होने कहा है कि यह नया वर्ष नारी शक्ति के लिए नई उम्मीद और नई आशाएं लेकर आई है। नारी शक्ति अगर ठान ले तो वे किसी भी ऊचाईयों को हासिल कर सकती है। सुश्री पायल जैन ने महिला व्यापारियों से आव्हान  करते हुए कहा है कि आप सिर्फ सहयोगी नहीं हो,बल्कि नेतृत्व करने वाली हो। महिला व्यापारी के सम्मान में नया साल सिर्फ तारीख़ नहीं बदलता, यह सोच, हिम्मत और संभावनाएँ भी बदलता है  और जब एक महिला व्यापारी आगे बढ़ती है,तो सिर्फ उसका व्यापार नहीं घर, परिवार, समाज और देश आगे बढ़ता है। सुश्री जैन ने कहा है कि एक महिला व्यापारी घर की ज़िम्मेदारियाँ भी निभाती हैं, परिवार की नींव भी मज़बूत करती हैं और बाज़ार में अपने काम से भी पहचान बनाती हैं।
आपकी मेहनत गिनी नहीं जाती, आपका संघर्ष हमेशा दिखता नहीं,फिर भी आप हर दिन मुनाफ़े के साथ-साथ भरोसा कमाती हैं। यह साल महिला व्यापारियों के लिए मज़बूत ग्राहक, स्थिर आमदनी, सही सहयोग और आपके काम की खुलकर सराहना लेकर आया है। सुश्री जैन ने महिला व्यापारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि आपका अनुभव आपकी ताक़त बने, आपका आत्मविश्वास आपकी पहचान बने और आपकी सफलता घर में सम्मान, परिवार में सुकून और देश के लिए प्रेरणादायी बनेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.