ब्रेकिंग

भगवान श्रीकृष्ण को कंबल अर्पित, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण

74231122025120459whatsappimage2025-12-31at5.33.26pm.jpeg

-पौष पुत्रदा एकादशी पर श्री गहिरा–गुरु धाम में श्रद्धा व सेवा का संगम
दुर्ग।
पौष पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्री गहिरा–गुरु धाम यादव सांस्कृतिक भवन में श्रद्धा और सेवा से परिपूर्ण धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ठंड से बचाव के भाव से गोवर्धनधारी जगतगुरु भगवान श्रीकृष्ण को कंबल अर्पित किया गया। यह पुण्य कार्य दुर्ग सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी विजय बघेल द्वारा यादव समाज की महिलाओं के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, दुर्ग की सचिव श्रीमती सुभद्रा साहू ने राज्य शासन द्वारा संचालित गौ धाम योजना को मातृ संस्था को प्रदान किए जाने हेतु आवेदन पत्र सांसद के नाम से प्रेषित किया।
पुत्रदा एकादशी की पावन बेला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन के पश्चात श्रीफल, मेवा एवं मिष्ठान अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Image after paragraph

कार्यक्रम में गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, दुर्ग की संरक्षिका श्रीमती रजनी विजय बघेल के साथ समिति की अध्यक्ष श्रीमती करूणा यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू यादव, सचिव श्रीमती सुभद्रा साहू, संगठन मंत्री श्रीमती गोदावरी ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्रीमती दीपाली यादव, उप-कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितु यादव सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेवी ललित अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद मनोज सोनी, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, गहिरा गुरु राजेश यादव सहित समाज की अनेक महिलाएं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों व पदाधिकारियों ने सहभागिता कर धार्मिक, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम को उपस्थित जनसमुदाय ने अत्यंत सराहनीय बताया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.