अंडा, (मोरज देशमुख) ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कोलिहापुरी,करगाडीह एवं ग्राम बिरेझर में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए।पूर्व गृह मंत्री श्री साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास के आदर्श आज भी प्रासांगिक एवं अनुकरणीय है। इस अवसर पर श्री साहू ने बाबा गुरु घासीदास की चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पूजा-अर्चना कर लोगों को बाबा गुरु घासीदास की जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूर्व मंत्री श्री साहू ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि छत्तीसगढ़ में ही बाबा गुरु घासीदास जी का जन्म हुआ है। हम सभी संत श्री शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास के बताये गये आदर्शों पर चले। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग राकेश हिरवानी, जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा,जनपद सदस्य किशोरी देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख, पूर्व सभपती हरेंद्र देव धृतलहरे,सरपंच ग्राम कोलिहापुरी ईस्वर साहू,सरपंच ग्राम करगाडीह करण सेन, सरपंच ग्राम बिरेझर इंद्रजीत साहू, शीतला ठाकुर,समाज सेवी ओनी महिलाग, अश्वनी साहू,जमावंत गजपाल,सुभाष साहू सहित समाज के पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुये।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.