ब्रेकिंग

शिवनाथ महोत्सव का छठवां वर्ष: महमरा तट पर जलेंगे 51 हजार दीपक, बनारस की तर्ज पर होगी भव्य महाआरती

54329122025113637whatsappimage2025-12-29at5.03.11pm.jpeg

दुर्ग। शिवनाथ नदी के 22 वर्षों के लीज मुक्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला शिवनाथ महोत्सव इस वर्ष अपने छठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। नए वर्ष के प्रथम दिन आयोजित होने वाला यह महोत्सव दुर्ग जिलेवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों और अन्य शहरों के श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहता है। मनोरंजन और अध्यात्म के संगम के रूप में पहचाने जाने वाले इस आयोजन का लोग हर वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं।
दुर्ग के युवा साथियों द्वारा आयोजित इस महोत्सव में इस वर्ष भी विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजक वरुण जोशी ने बताया कि महमरा एनीकेट के तट पर इस बार 51 हजार दीपकों का दीपदान किया जाएगा, जिससे घाट की सुंदरता और अधिक निखर उठेगी। साथ ही बनारस और हरिद्वार की तर्ज पर 11 पंडितों द्वारा विशेष महाआरती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुक्तिधाम स्थित महादेव मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा, जहां उज्जैन की तर्ज पर शिव-शक्ति की आराधना करते हुए ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से पूजा संपन्न होगी। मंदिर के सामने अघोरी बाबाओं द्वारा शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण होगी।

Image after paragraph

महोत्सव में बच्चों के लिए जंपिंग और झूलों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं महमरा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों के लिए संगीत एवं ऑर्केस्ट्रा का आयोजन भी होगा। शिवनाथ महोत्सव में 360 डिग्री सेल्फी वीडियो की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा फ्लेक्स के माध्यम से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। महाआरती के पश्चात भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, शिवनाथ महोत्सव की महाआरती को देखने दुर्ग ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और नए वर्ष के प्रथम दिन यह महोत्सव मेला का रूप लेगा।
महोत्सव में सांसदगण, उप मुख्यमंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं वार्डों के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजक वरुण जोशी ने कहा कि यह अनोखा उत्सव पूर्ण रूप से समस्त जिलेवासियों का है और सभी के सहयोग से इसे और भव्य बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.