ब्रेकिंग

नौतनवा का समय और गोंदिया-बरौनी का मार्ग बदलने उठी मांग, जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग

27626122025134405whatsappimage2025-12-26at7.11.14pm.jpeg

-छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेलयात्री सेवा संघ की बैठक में प्रस्ताव पारित
भिलाई।
छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेलयात्री सेवा संघ की एक बैठक मोहम्मद सलीम अधिवक्ता, चौहान प्लाजा, जी. ई. रोड, भिलाई के चेम्बर में रखी गई। जिसमें रेलयात्री सेवा संघ के सदस्य एवं अन्य लोगों ने अपनी भागीदारी दी और इस संबंध में अपने-अपने सुझावों को रखा।
 बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ के बैनर तले यह कुछ मांगे वर्ष 2011 से की रही है। इसमें जिन सांसदों, सांसद प्रतिनिधियों एवं विधायकों ने सहयोग किया। इनमें स्व. मोतीलाल वोरा, स्व. भजन सिंह निरंकारी, वाई के सिंह एवं प्रभुनाथ बैठा के प्रयासों को सराहा गया। जिनके अथक प्रयास से ही गोंदिया-बरौनी ट्रेन की सौगात मिली है साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे का भी पूरा सहयोग एवं समर्थन मिला। छत्तीसगढ़ यूपी बिहार रेल यात्री सेवा संघ के द्वारा सभी लोगों के प्रयास को तहे दिल से आभार व्यक्त कर हाजी एम्. एच .सिद्दीकी की अध्यक्षता में बैठक शुरू की गई।  बैठक में दुर्ग गोरखपुर नौतनवा एक्सप्रेस 18201/18202 को नियमित रूप से प्रतिदिन चलाने की मांग हेतु प्रस्ताव रखा गया साथ ही मांग की गई कि इसका समय परिवर्तित कर शाम 4 बजे से पहले दुर्ग से चलाया जाए जिससे लोगों के लिए यह ट्रेन और ज्यादा सुविधाजनक हो जाए। दूसरी मांग यह थी कि गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 15231/15232 को सप्ताह में कम से कम तीन दिन वाया मऊ बेल्थरा, सलेमपुर, भटनी, मैरवा, सिवान और छपरा होकर चलाया जाए और इसे वापसी में भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर भी स्टॉपेज दिया जाए। इन उपरोक्त मांगों के लिए उपस्थित लोगों का सुझाव आया कि पुन: एक पत्र रेल मंत्रालय एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों को इस मांग पत्र को दिया जाए ताकि अपने स्तर पर हम सब की मांगों को जनप्रतिनिधि उठाएं और इस मांग को रेल मंत्रालय के द्वारा पूरा कराने का प्रयास करें। इस बैठक में मुख्य रूप से  हीरा लाल यादव, राम हरेन्द्र, विनोद कश्यप, वी.पी .शुक्ला,रामनारायण मिश्रा, सत्तार अहमद, शाहनवाज हुसैन, राजेश सिंह हरेन्द्र प्रसाद शाह अधिवक्ता और राहुल मौर्या सहित  अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.