दुर्ग। नगर के राजेंद्र पार्क चौराहे में आदिवासी गोंड सभा के तत्वावधान में महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज, गरीबों और शोषितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे अन्याय के विरुद्ध बगावत और मूल्यों की रक्षा के प्रतीक रहे। त्याग, साहस और सामाजिक न्याय उनके जीवन का मूल उद्देश्य रहा।
प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया के तहत प्रतिमा को शिफ्ट किए जाने के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर. के. जैन (कार्यपालक यंत्री), हरिशंकर साहू ढबले (इंजीनियर), मूर्तिकार लव चक्रधारी, आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार, केंद्रीय गोंडवाना समाज के सलाहकार सीताराम ठाकुर, समाजसेवी दिलीप ठाकुर एवं ठेकेदार सुयश चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिमा स्थापना से नगरवासियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी तथा यह स्थल सामाजिक चेतना का केंद्र बनेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.