अंडा,(मोरज देशमुख)। ग्राम पंचायत आमटी के आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने ग्राम को बाल विवाह मुक्त बनाकर विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ ली।
शपथ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आमटी की सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी, उपसरपंच डॉ. तुला राम साहू, रोजगार सहायक देवकुमार साहू, पंच पंकज पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चैलेन्द्र चौधरी, मोहन सगरवंशी, तिलेश्वरी निषाद, कोटवार जसवंत वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला चौधरी, कन्हैया लाल, रामहीन पटेल एवं अन्य ग्रामवासी शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी बाधा बनता है। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि ग्राम पंचायत आमटी को बाल विवाह मुक्त बनाकर एक जागरूक और विकसित ग्राम के रूप में स्थापित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना एवं बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.