-अटल परिसर लोकार्पण में जुटी भीड़
रिसाली। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा अनावरण समारोह में सैकड़ों लोगों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आजात शत्रु के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने वर्चुअल कार्यक्रम रिसाली में बने अटल परिसर का लोकार्पण किया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राजनितीज्ञ है जिन्हें सुनने अपार भीड़ व विपक्ष के लोग इंतजार करते थे। उनकी भाषा शैली इतनी सटिक थी कि वे अपनी बात संक्षेप में पूरा करते थे। छत्तीसगढ़ के निर्माता के रूप में वे हमेशा वंदनीय रहेंगे।

विधायक ललित ने कहा कि साहित्यकार, पत्रकार जैसे अनेक विधा उनमें विद्यमान थी। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे अनेक योजनाओं को विस्तारित करते हुए कहा कि भारत की दिशा और दशा को अटल बिहारी वाजपेयी ने बदली है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद सविता ढवस, ममता सिन्हा, गजेन्द्री कोठारी, सरिता देवांगन, माया यादव, शीला नारखेड़े, खिलेन्द्र चंद्राकर, विधी यादव, धमेन्द्र भगत, मनीष यादव, विनय नेताम, ईश्वरीय साहू, मण्डल अध्यक्ष अनूपम साहू, राजू जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरूआत में आयुक्त मोनिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.