ब्रेकिंग

महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने महिला उद्यम वित्त ऋण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

16523122025110608whatsappimage2025-12-23at4.27.43pm.jpeg

दुर्ग। महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला उद्यम वित्त ऋण (Women Enterprises Finance Loan) विषय पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को DPRC, अंजोरा, दुर्ग में किया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग के निर्देशानुसार Women Lead एंटरप्राइज फाइनेंस के अंतर्गत आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने एवं उसके विस्तार हेतु उपलब्ध विभिन्न वित्तीय ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को ऋण आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऋण राशि, ब्याज दर, पुनर्भुगतान प्रणाली सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

Image after paragraph

कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा बिज़नेस प्लान तैयार करने, परियोजना प्रतिवेदन (DPR) निर्माण, बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से संपर्क स्थापित करने तथा वित्तीय प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण में FLCRP, EP-CRP एवं बैंक मित्र कैडर की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर बताया गया कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को उद्यम स्थापना एवं स्वरोज़गार हेतु वित्तीय सहायता योजनाओं से जोड़ना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक प्रारंभ एवं विस्तारित कर सकें। कार्यक्रम में जिले की महिला उद्यमी, स्व-सहायता समूह की सदस्याएं तथा उद्यम प्रारंभ करने की इच्छुक महिलाएं शामिल हुईं।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.