भुगतान के लिए 25 की सूची का चयन रिसाली। पूरे देश में चल रहे शासन की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत रिसाली के 237 लोगों का मकान बनाने का सपना पूरा होगा। आर्हता पूरी करने वाले जरूरतमंदो की सूची को शासन ने स्वीकृत कर लिया है। इसके अलावा 25 ऐसे लोग जो मकान बनाने का शुरू कर दिया है उन्हें राशि उपलब्ध कराने सूची भेजा गया है।आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि मोर जमीन मोर आस घटक के तहत नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के नागरिकों का मकान का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री आवास के लिए निर्धारित माप दण्ड को पूरा करने वाली 237 लोगों की सूची को शासन ने स्वीकृत कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 86 लोगों के खाते में निर्धारित किश्त के अनुसार शासन ने राशि हस्तांतरण कर दी है।

अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि 18 माह में आवास पूर्ण करने और गृहप्रवेश कराने पर शासन हितग्राहियों को 32850 रूपए प्रोत्साहन राशि भी देगी। उन्होंने सभी हितग्राहियों से अनुरोध की है कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार मकान निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रोत्साहन राशि का लाभ ले।
49 नए हितग्राही प्रधानमंत्री आवास 2.0 के तहत निगम क्षेत्र में पात्र हितग्राही की तलाश करने सर्वे किया जा रहा है। छुटे हुए हितग्राही का नाम नए सूची में जोड़ा जाएगा। हितग्राही दस्तावेज का परीक्षण कराने सीधे निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास शाखा में संपर्क कर सकते है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.