ब्रेकिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने ली अपराध समीक्षा बैठक

165141220251612231000535326.jpg

-वर्षांत से पूर्व लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिए सख्त निर्देश
भिलाई
। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने आज 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) आयोजित की।
बैठक के दौरान एसएसपी श्री अग्रवाल ने वर्षांत से पूर्व लंबित आपराधिक प्रकरणों का ठोस एवं पर्याप्त साक्ष्य संकलन कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों की CCTNS में फॉर्म-5 की एंट्री कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जाएं, जिससे एनसीआरबी में डाटा समय पर रिफ्लेक्ट हो सके।
एसएसपी ने बीट आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों द्वारा संधारित A-B नोटबुक की थाना प्रभारी स्तर पर सतत निगरानी करने, साथ ही इन्फॉर्मेशन नोटबुक एवं ऑब्जरवेशन नोटबुक में समस्त आवश्यक जानकारियों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Image after paragraph

इसके अतिरिक्त निगरानी बदमाशों एवं गुण्डा तत्वों पर कड़ी निगाह रखने, उनकी गतिविधियों की सतत जांच करने तथा अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अधिक से अधिक बाउंड ओवर की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी ने लघु अधिनियम, माइनर एक्ट, ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने, साथ ही आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपराध समीक्षा बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, श्रीमती पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू, हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,
 सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, एलेक्जेंडर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा,
 अनूप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन
एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.