नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली से पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन पहुँचे, जहाँ उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यक्तिगत मुलाकातें हुईं। इस दौरान अन्य राज्यों से आए कई वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी भेंट हुई।
इंदिरा भवन में वोरा की कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से आत्मीय भेंट हुई। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि आज रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित देशभर से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक निर्णायक जनआंदोलन के रूप में देख रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.