दुर्ग, (मोरज देशमुख)। बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में अब प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 से 11.45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे तक लगेगी। वहीं हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12: 15 बजे से 4.15 तक और शनिवार को सुबह 8 बजे से 12:45 बजे तक संचालित होंगी। वहीं एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होंगे।
दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार अत्यधिक ठंड और शीतलहर पड़ रही है, जिसके कारण कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 15 जनवरी 2026 तक जिले के सभी अशासकीय, शासकीय स्कूलों का समय बदला गया है। वहीं निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरा में अलाव की व्यवस्था की है।
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.