दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले एक महिला एवं एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.362 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत लगभग 1,18,100 रुपये है, जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।
— ऐसे हुई कार्रवाई —
दिनांक 10 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तितुरडीह निवासी सुमन पांडे और उसका साथी मुकेश मिश्रा रायपुर नाका दुर्ग ओवरब्रिज के पास गांजे की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई, जहां दोनों को रंगे हाथों अवैध नशीला पदार्थ बेचते हुए पकड़ा गया।
मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने निम्न सामग्री जप्त की—
गांजा – 2.362 किलोग्राम (कीमत ₹1,18,100)
विवो मोबाइल – कीमत ₹15,000
एक्टीवा वाहन CG 07 CK 8291 – कीमत ₹15,000
गांजा बिक्री की रकम – ₹2,070
कुल जप्ती राशि — ₹1,50,170
मामला पंजीबद्ध
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 522/2025, धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।
आरोपी
1. सुमन पांडे, निवासी – तितुरडीह, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग
2. मुकेश मिश्रा, निवासी – तितुरडीह, थाना मोहननगर, जिला दुर्ग
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.