दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर दुर्ग स्थित मध्यस्थता केन्द्र में भूमि संबंधी विवाद से जुड़े एक प्री-लिटिगेशन प्रकरण को मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक निराकृत किया गया है।
दोनों पक्षकारों के मध्य लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को राजीनामा समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया। इस सफल मध्यस्थता प्रक्रिया में दोनों पक्षों ने सहयोग व सहमति व्यक्त करते हुए न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने की आवश्यकता समाप्त कर दी, जिससे न केवल समय और धन की बचत हुई, बल्कि उभय पक्ष के मध्य संबंधों में भी सौहार्द बना रहा।
इस उपलब्धि का श्रेय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यस्थ (Mediator), तथा समस्त मध्यस्थता टीम के समन्वित प्रयासों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयास से यह प्रकरण शीघ्रता से समाधान तक पहुंच सका।
प्राधिकरण द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक प्रकरण मध्यस्थता के माध्यम से समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निराकृत किए जाएँ, ताकि आम नागरिकों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.