दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस को ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित टेबलेट की अवैध बिक्री से जुड़े प्रकरण में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पूर्व में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अब तक कुल 10 आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं।
-क्या है पूरा मामला?
दिनांक 18 नवंबर 2025 को थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 626/25 धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने दुर्ग–भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों सहित नागपुर में दबिश देकर 7 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया था।
प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की निरंतर खोजबीन के बाद पुलिस ने 09 दिसंबर 2025 को तीन अतिरिक्त आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार किए गए नए आरोपी
1. सुरेन्द्र सिंह गर्ग, उम्र 34 वर्ष, निवासी उरला, मोहन नगर
2. राजा पराशर, उम्र 29 वर्ष, निवासी सिकोलाभाठा, मोहन नगर दुर्ग
3. प्रदीप कौशल, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैंदी डबरी, मोहन नगर
थाना मोहन नगर पुलिस की सतत और सक्रिय कार्यवाही के चलते पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भी पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.