ब्रेकिंग

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई : सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन व अड्डेबाजी करने वालों पर एक साथ 66 कार्रवाई

967081220251429551000506743.jpg

दुर्ग। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और अवैध गतिविधियों को रोकने पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन तथा अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।

Image after paragraph

जिलेभर में की गई छापेमारी और चेकिंग
पुलिस ने देर शाम से लेकर रात तक कई प्रमुख स्थानों, चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अड्डेबाजों और शराब पीने वालों पर नकेल कसते हुए कड़ी जांच की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निम्नानुसार कार्रवाई की गई—
थाना सुपेला – 15 कार्रवाई
थाना दुर्ग – 14 कार्रवाई
थाना भिलाई नगर – 9 कार्रवाई
थाना मोहन नगर – 6 कार्रवाई
थाना पद्मनाभपुर एवं वैशाली नगर – 5-5 कार्रवाई
थाना पुलगांव व जामुल – 3-3 कार्रवाई
थाना पाटन – 2 कार्रवाई
थाना नगपुरा, अंजोरा, पुरानी भिलाई व रानीतराई – 1-1 कार्रवाई

Image after paragraph

66 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला
जिले के अलग-अलग थानों व चौकियों में चलाए गए इस अभियान में सैकड़ों स्थानों पर चेकिंग की गई।
पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 66 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
अभियान जारी रहेगा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई एक निरंतर अभियान का हिस्सा है। अवैध गतिविधियों, अड्डेबाजी तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्ग पुलिस की इस मुहिम ने शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.