दुर्ग-भिलाई

धान खरीदी की धीमी गति एवं टोकन के लिए भटकाव, परेशान किसान ननकट्ठी बस स्टैंड में दो घंटे धरना पर बैठे

87004122025132408whatsappimage2025-12-04at6.52.16pm.jpeg

दुर्ग। धान खरीदी की धीमी गति से किसान परेशान हैं और टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है। धान खरीदी शुरू होने के 3 सप्ताह बाद भी धान खरीदी पूर्व वर्षों की तुलना में मात्र 30% ही हो रही है इससे आक्रोशित किसानों ने आज ननकट्ठी के बस स्टैंड में 11 से 1 बजे तक दो घंटे धरना दिया जिसमें ननकट्ठी, रवेली, बोड़ेगांव, असनारा के अलावा आसपास के अन्य गांवों के किसान शामिल हुए। धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के रवि प्रकाश ताम्रकार ने धान खरीदी की धीमी गति के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने धान खरीदने पर सरकार के नीयत पर सवाल खड़े किए, किसानों को हृदय देवांगन, नारायण देवांगन, गोपाल सिंह सुपंथक, सनत साहू, कुंवर सिंह वर्मा बेनलाल सिंहा एवं अन्य ने भी संबोधित किया।

Image after paragraph

धरने के बाद आक्रोशित किसान मुख्य मार्ग पर बैठ गए जिसके कारण गाड़ियों का आना जाना कुछ समय के लिए अवरूद्ध हो गया प्रशासन की समझाइश पर किसानों ने आधा रास्ता खोल दिया इसके बाद ही आवागमन शुरू हो गया।
आज के धरना-प्रदर्शन और रास्ता रोको आंदोलन में ज्वाला प्रसाद साहू, जेठूराम ठाकुर, प्रवेश कुमार, छबिलाल देवांगन, वेदराम देवांगन, अरविंद, अभिजीत अग्रवाल, विरेंद्र शर्मा, हीराराम, सरोज टंडन, घनश्याम देवांगन, अशोक कुमार, विष्णु कुमार, घनश्याम बंछोर, संजय ताम्रकार सहित अन्य किसान शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.