होम / बड़ी ख़बरें / जिला चिकित्सालय में विदाई समारोह: गायनिक विभाग प्रमुख डॉ. ममता पांडे और वरिष्ठ वार्ड बॉय पुनीत यादव सेवानिवृत्त
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग में शनिवार को आयोजित भावपूर्ण समारोह में गायनिक विभाग प्रमुख एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता पांडे तथा 42 वर्षों से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ वार्ड बॉय पुनीत यादव सेवानिवृत्त हुए। रेडियोलॉजी कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों के लंबे और उत्कृष्ट योगदान को याद किया।
38 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा के बाद डॉ. ममता पांडे सेवानिवृत्त
गायनिक विभाग प्रमुख डॉ. ममता पांडे ने 38 वर्षों तक महिला एवं प्रसूति स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया। सामान्य कार्यकाल के साथ ही कोरोना काल के दौरान भी उनकी सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण रहीं। अस्पताल की प्रसूति सफलता दर बढ़ाने में उनकी भूमिका निर्णायक रही।
42 वर्षों तक हड्डी विभाग का स्तंभ रहीं—पुनीत यादव ..
हड्डी विभाग के वरिष्ठ वार्ड बॉय पुनीत यादव ने 42 वर्षों तक Fracture Plaster में अद्वितीय दक्षता से अपनी सेवाएं दीं। विभाग में उन्हें ‘प्लास्टर सेवा का पर्याय’ कहा जाता था। उनकी संवेदनशीलता, निष्ठा और अनुभव ने हजारों मरीजों को लाभ पहुंचाया।
सिविल सर्जन डॉ. ए.के. मिंज ने की भरपूर सराहना ..
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज ने कहा कि डॉ. पांडे की सक्रियता, जुझारूपन और सकारात्मक कार्यशैली चिकित्सालय के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रही। वहीं, पुनीत यादव ने अपने समर्पित कार्य से विभाग और सहकर्मियों के बीच विशेष स्थान बनाया।
पूर्व सीएमओ ने भी की प्रशंसा ..
पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम ने भी दोनों सेवाकर्मियों की कार्यशैली और सेवा-गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि इनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विशिष्ट उपस्थितिगण—
कार्यक्रम में RMO डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. आर.के. नायक, डॉ. विपिन जैन, डॉ. सरिता मिंज, जीवन दीप समिति सदस्य विजय ताम्रकार, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. विनीता, डॉ. कुंती ठाकुर, डॉ. त्रेहा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, मैट्रन चंद्रकला बोरकर, सुशीला सिंह, ममता शर्मा, शाइनी चेरियन, नरेश राजपूत, राघवेंद्र और विजय जॉन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजय नायक ने किया, जबकि जीवन दीप समिति के पदाधिकारी प्रमोद बाघ और दिलीप ठाकुर ने भी संबोधित कर शुभकामनाएं दीं।
जिला चिकित्सालय परिवार ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.