ब्रेकिंग

बैंक खातों में फर्जीवाड़ा : मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सायबर धोखाधड़ी में उपयोग किए गए 22 बैंक खातों का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार

89325112025125749whatsappimage2025-11-25at6.25.09pm.jpeg

दुर्ग। सायबर अपराध पर नकेल कसते हुए मोहन नगर पुलिस ने बैंक खातों के फर्जीवाड़े और सायबर धोखाधड़ी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
-"समन्वय पोर्टल" से मिला सुराग ..
भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय सायबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के “समन्वय” पोर्टल के माध्यम से मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त लगभग 11 लाख रुपये जमा होने की पुष्टि की।
ये सभी खाते म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किए गए थे, जिनके माध्यम से धोखाधड़ी की रकम का व्यय, हस्तांतरण एवं संवर्धन किया जाता था।
सायबर धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि के अन्वेषण के आधार पर थाना मोहन नगर में दिनांक 03.11.2025 को अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने खाते धारकों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image after paragraph

गिरफ्तार आरोपी ..
1. कलविंदर सिंह, 44 वर्ष, बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग
2. चौहान जीवन, 32 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड कोहका, थाना सुपेला
3. निधि बघेल, 22 वर्ष, सारथी मोहल्ला, दुर्ग
4. लालकृष्ण साहू, 23 वर्ष, आजाद चौक रामनगर, सुपेला भिलाई
5. राहुल यादव, 30 वर्ष, राजीव नगर, सुपेला भिलाई
6. पंकज चौबे, 31 वर्ष, सेक्टर 01, भिलाई
7. अंकुर सोनी, 20 वर्ष, जोन-01, खुर्सीपार
8. पायल सोनी, 22 वर्ष, जोन-01, खुर्सीपार
9. राज सिंह, 27 वर्ष, सेक्टर-11, खुर्सीपार
10. राहुल कुमार जयसेल, 36 वर्ष, बापुनगर, खुर्सीपार
11. उज्जवल सिंह, 26 वर्ष, सेक्टर-11, जोन-01, खुर्सीपार
12. पंकज टंडन, 21 वर्ष, कुंदरा पारा, वार्ड 53, थाना पद्मनाभपुर
13. हेमंत दलाई, 20 वर्ष, कैंप 01, शांति पारा, थाना छावनी
14. रामअवतार यदु, 26 वर्ष, कंडरापारा, दुर्ग
15. मुकुंद सेन, 58 वर्ष, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई
16. राम दुबे, 22 वर्ष, कंडरापारा, थाना दुर्ग
मोहन नगर पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से सायबर धोखाधड़ी में शामिल स्थानीय नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखकर कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.