दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर के 25 सदस्यों के लिए हुए चुनाव का अंतिम परिणाम 21 नवंबर, शुक्रवार की देर रात घोषित कर दिया गया। यह चुनाव प्रदेश के सभी बार संघों में 30 सितंबर को सम्पन्न हुआ था।
इस चुनाव में दुर्ग अधिवक्ता संघ के 13 सदस्य मैदान में थे, जिनमें से चार उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की। विजयी घोषित किए गए सदस्यों में नरेन्द्र सोनी, संतोष कुमार वर्मा, उत्तम चंदेल एवं बादशाह प्रसाद सिंह शामिल हैं। इन चारों को छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद, बिलासपुर का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
उनकी जीत पर जिला अधिवक्ता संघ में उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया। नवनिर्वाचित सदस्यों को संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, महिला उपाध्यक्ष उमा भारती साहू, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव राकेश यादव, ग्रंथालय सचिव बजरंग श्रीवास्तव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी, सदस्य नितेश साहू, रविश राजपूत, पंडित अजय मिश्रा, विक्रम पारख, अजय शर्मा, दमयंती चंद्राकर तथा मीडिया प्रभारी दानिश परवेज सहित अन्य अधिवक्ताओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उपरोक्त जानकारी दुर्ग अधिवक्ता संघ के मीडिया प्रभारी दानिश परवेज द्वारा दी गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.