- बैडमिंटन कोर्ट में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने बैडमिंटन भी खेला
दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित रविशंकर स्टेडियम के समीप अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। मंत्री श्री यादव ने फीता काटकर इस नवीन खेल परिसर को जनता को समर्पित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक इंडोर सुविधा न केवल युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण देगी, बल्कि जिले में खेल को नई दिशा देने और युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराने में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
.jpeg)
उन्होंने कहा कि इस पहल से आने वाली पीढ़ियों को स्थायी लाभ मिलेगा। अब जिले के खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास के साथ बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
लोकार्पण के पश्चात मंत्री गजेन्द्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट थामकर बैडमिंटन भी खेला। दोनों ने शॉट लगाकर कोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाओं का अनुभव लिया, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों और जनप्रतिनिधियों ने सराहा।

इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य श्रीमती शशि द्वारिका साहू, महेंद्र लोढ़ा, पार्षद संजय अग्रवाल, मनोज सोनी, कुलेश्वर साहू सहित बैडमिंटन ग्रुप के सदस्य व बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.