निगम के कार्यों की समीक्षा
रिसाली। संभाग आयुक्त एस एन राठौर शुक्रवार की शाम नगर पालिक निगम रिसाली कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का पहले निरीक्षण किया। बाद में कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त मोनिका वर्मा ने निकाय के कार्यों को विस्तार से बताते हुए आने वाली समस्याओं की जानकारी दी।
संभाग आयुक्त श्री राठौर आधे घंटे से भी अधिक समय तक कार्यालय में बिताया। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समय सीमा में न केवल शिकायतों का निराकरण करे, बल्कि विकास कार्य को नियमों के तहत करे। संभाग आयुक्त ने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्राथमिकता तय करने निर्देश दिए।
एस आई आर कार्य को जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश
संभाग आयुक्त ने समीक्षा करते निर्देश दिए है कि मतदाता सूची के लिए वृहद स्तर पर चल रहे अभियान का अधिक से प्रचार प्रसार करे। बीएलओ और उनके द्वारा लाए फार्म को आन लाइन कार्य को त्रुटि रहित करने निर्देश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.