ब्रेकिंग

खंडहर में ठंड से कांपती और रोती हुई मिली नवजात बच्ची, अस्पताल में इलाज जारी

968181120250353391000396963.jpg

दुर्ग (मोरज देशमुख)। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के गोकुल धाम के अयोध्या नगर में एक खंडहर में एक नवजात बच्ची ठंड से कांपती और रोती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने एक दुकान के पास से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर पास जाकर देखा तो सड़क किनारे कंबल में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी थी। बच्ची की हालत देख उन्होंने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सुबह करीब 7 बजे मौके पर पहुंच गई और बच्ची को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची दो दिन से अधिक की प्रतीत हो रही है। फिलहाल उसकी मेडिकल जांच की जा रही है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
पूरे इलाके में रहता है सन्नाटा ..
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह इलाके में सन्नाटा रहता है, इसी दौरान अचानक रोने की तेज आवाज सुनाई दी। पहले तो लगा कि किसी घर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही होगी, लेकिन आवाज बार-बार एक ही दिशा से आने पर लोग मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें यह बच्ची कंबल में लिपटी मिली। लोगों का अनुमान है कि तड़के सुबह किसी ने बच्ची को यहां छोड़ दिया होगा।

Image after paragraph


पुलिस माता-पिता की कर रही तलाश ..
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि बच्ची को यहां किसने छोड़ा। पुलिस आसपास के अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम में भी जांच कर रही है कि हाल ही में किस महिला की डिलीवरी हुई है और क्या किसी नवजात के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला अस्पताल में चल रहा इलाज..
पुलिस ने बताया कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और मेडिकल टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना उनकी प्राथमिकता है कि बच्ची किसकी है और किस परिस्थिति में उसे यहां छोड़ा गया। मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
लावारिश हालत में मिली बच्ची
एएसपी पद्मश्री तंवर ने कहा थाना जामुल में गोकुलधाम में अयोध्या नगर में एक खंडहर है, उसकी सीढ़ियों पर एक नवजात बच्ची मिली है। जिसे डायल-112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है और जो बच्ची है लावारिस हालत में मिली है। उसके परिजनों की तलाश के लिए पतासाजी की जा रही है। पुलिस इसमें आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.